फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकालत की प्रैक्टिस के लिए ली पुलिस क्लब की दुकान और शुरू कर दिया फर्नीचर कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोप है कि अधिवक्ता ने वकालत की प्रैक्टिस के लिए पुलिस क्लब की दुकान किराये पर ली थी, लेकिन अब फर्नीचर कारोबार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र में कचहरी रोड स्थित पुलिस क्लब की दुकानें हैं। इसमें से दुकान नंबर-6 सिद्धार्थ भारत को साल 2009 में स्वरोजगार के लिए आवंटित की थी। इनमें उन्होंने वकालत की प्रैक्टिस के लिए कार्यालय खोलने की बात कही थी,जिसका किराया 750 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया था। फरवरी 2019 को नियमानुसार दस फीसदी किराया बढ़ाया गया। आरोप है कि बढ़ा किराया अधिवक्ता ने जमा नहीं किया। तब अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि मौके पर अधिवक्ता के चैंबर की बजाय फर्नीचर की दुकान चल रही है। पुलिस का दावा है कि अधिवक्ता ने धोखाधड़ी करके पुलिस क्लब की दुकान पर कब्जा किया गया और उसे फाजिल को देकर उससे किराया वसूलते रहे। पुलिस कार्यालय के भवन लिपिक संजय कुमार ने अधिवक्ता सिद्धार्थ भारत और मोहम्मद फाजिल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें