फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़े मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलबाग सड़क के किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर भाजपा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया व रोष जताया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत किया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ गोकशी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह 11 बजे नीलबाग सड़क के किनारे तालाब के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे। सूचना के बाद बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक प्रदीप जौनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष के के गुप्ता, सुनील आर्य समेत भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा पदाधिकारियों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी और कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की जांच की। पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर अवशेष दबवा दिया।
बजरंग दल और भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस से मांग उठाई कि जिन लोगों ने गोवंशीय पशुओं के अवशेष डाले हैं, उनका पता लगाकर जेल भेजा जाए। इस पर कोतवाली प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। कस्बा चौकी प्रभारी दरोगा चमन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें