फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत, दो युवतियां घायल

विज्ञापन
कुंदरकी के ग्राम गजूपुर में बबलू की मौत पर बिलखती परिवार की महिलाएं - फोटो : BILARI
विज्ञापन
गाजियाबाद में वाहन की चपेट में आने से बेकाबू हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कुंदरकी निवासी दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो रिश्तेदारी की युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम गजूपुर निवासी बबलू (32) पुत्र छिद्दा सलमानी बुधवार को हरियाणा के सोनीपत को अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। गुरुवार को सोनीपत से कुंदरकी बरात आ रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए बबलू भी अपनी बाइक से कुंदरकी आ रहा था। उसकी बाइक पर पीछे रिश्तेदारी की युवतियां भी बैठी थीं। परिजनों के मुताबिक जब इनकी बाइक गाजियाबाद बागपत हाईवे पर गुजर रही थी, तभी वाहन की चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बबलू, नगमा निवासी ग्राम मिलक गुरेर थाना मैनाठेर और नाजरीन निवासी ग्राम समाथल थाना पाकबड़ा भी घायल हो गईं।
सरकारी एंबुलेंस से तीनों घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बबलू की जान नहीं बच सकी। गाजियाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार शाम गाजियाबाद से बबलू का शव ग्राम गजूपुर थाना कुंदरकी में घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बबलू अपने पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार में मां मुन्नी, पत्नी रेशमा के अलावा तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

निकाह के बाद भी दुल्हन नहीं हुई रुखसत
सोनीपत से बरात कुंदरकी आ चुकी थी। जब पता चला कि सड़क हादसे में दूल्हे के मौसेरे भाई की मौत हो गई है तो शादी की खुशियां में गम का माहौल हो गया। इसके चलते दोनों के परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन के निकाह की रस्म अदा कराई, लेकिन गम के माहौल में दुल्हन को रुखसत नहीं किया गया। इसके बाद अधिकांश बराती मृतक बबलू के गांव गजूपुर में उसके घर पर पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन

एक माह पहले अरब से लौटा था बबलू
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला बबलू दो साल से सऊदी अरब में हेयर कटिंग का काम कर रहा था। वह एक माह पहले ही अरब से अपने घर लौटा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें