राजस्थान की महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या के केस में न्याय के लिए आईएमए को देश व्यापी धरना प्रदर्शन करेगा। आईएमए से जुड़े डॉक्टर शनिवार को सात घंटे हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी। वहीं शाम को आईएमए भवन से गांधी मूर्ति तक डॉक्टर कैंडल मार्च निकालेंगे।
आईएमए मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर गोपेश मेहरोत्रा और सचिव डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या के मामले में न्याय के लिए आईएमए ने शनिवार को देशव्यापी धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शनिवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक निजी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी। आईएमए से जुड़े डॉक्टर डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। शाम आठ बजे आईएमए भवन से गांधी मूर्ति तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।