रामपुर की स्वार तहसील के दौकपुरी टांडा गांव के रहने वाले सगीर अहमद की पत्नी मुसैयदा बेगम पंचायत चुनाव में विजय हुई थीं। प्रमाण पत्र लेने के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव में जीतने वाली सास की भी गुरुवार को मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्वार क्षेत्र के दौकपुरी टांडा की प्रधान सुगरा बेगम की गुरुवार देर रात मौत हो गई। बहू की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सुगरा बेगम प्रधान चुनी गई थीं। जीत का प्रमाण लेने के तीन दिन बाद उनकी बहू की मौत हो गई थी, इसके बाद उपचुनाव में जीत के करीब ढाई महीने बाद उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामला स्वार तहसील के अजीमनगर थाना इलाके के दौकपुरी टांडा गांव का है। गांव निवासी सगीर अहमद की पत्नी मुसैयदा बेगम पंचायत चुनाव में विजय हुई थीं। प्रमाण पत्र लेने के तीन दिन बाद ग्राम प्रधान की कोरोना से मौत हो गई थी।
जून महीने में हुए उपचुनाव के दौरान सगीर अहमद ने अपनी मां को प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में भी गांव वालों ने भरपूर वोट देकर सुगरा बेगम को प्रधान बना दिया। गुरुवार देर रात अचानक हालत बिगड़ने से 80 वर्षीय प्रधान सुगरा बेगम की मौत हो गई।