फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, एक बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के खड़कपुर बाजे गांव निवासी सतपाल सिंह (60) मंगलवार को वह अपने गांव के ही अभिषेक के साथ कचहरी जा रहे थे। पंडित नगला-मछरिया मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सतपाल सिंह और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां उपचार के दौरान सतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें