फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस और बीएसए बनीं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज की छात्रा कनिका सैनी को जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान भटनागर को सांकेतिक बीएसए बनाया गया। अफसर बनीं दोनों छात्राओं ने कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा को पढ़ाया जाना जरूरी बताया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को मिले शारीरिक शिक्षा
डबल फाटक जयनगर निवासी आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान भटनागर का सपना नर्स बनने का है। उन्होंने बताया कि एक दिन का बीएसए बनना जीवन का कभी न भूलने वाला क्षण था। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन के अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। भटनागर ने कहा कि बदलते वक्त में तकनीकी शिक्षा जरूरी है। उनके साथ बीएसए बुद्धप्रिय सिंह भी रहे।
शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ सुरक्षा जरूरी
मिलन विहार निवासी आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज निवासी कनिका सैनी ने बताया कि डीआईओएस के रूप में उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इसके अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था जरूरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सभी को मिलकर कार्य करना होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देना चाहिए, ताकि वह आसपास हो रहे बदलावों से खुद को अपडेट रख सकें। उनका लक्ष्य बीएसए या जिला विद्यालय निरीक्षक बनने का है। कनिका के साथ डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें