फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारी को जीएम (जल) ने दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्विचमैन के पद से हटाए जाने के बाद से नगर आयुक्त कैंप कार्यालय के सामने कई दिन से परिवार समेत धरना दे रहे आरिफ के धरने को अवैध बताते हुए जीएम जलकल ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में जीविका बचाओ आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार दोपहर बाद एडीएम सिटी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उधर नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पर पीड़ित का धरना 13 वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन

थाना नागफनी क्षेत्र के मोहल्ला दौलतबाग गली नंबर पांच निवासी आरिफ मेसर्स शहरी आजीविका केंद्र की ओर से नगर निगम पथ प्रकाश विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर लैंप लाइटर एवं स्विचमैन के पद पर वर्ष 2002 से कार्यरत था। आरोप है कि अस्वस्थता के कारण वह 11 दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। अधिकारियों ने नहीं सुनी तो वह 18 अप्रैल से नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर परिवार समेत धरने पर बैठा है। उसका धरना शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा। इधर इस मामले में जीएम (जल) की ओर से आरिफ को धरना समाप्त न करने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने का चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
इसकी जानकारी होने पर जीविका बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष हरकिशोर सिंह ने शनिवार एडीएम सिटी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने परिवार समेत धरना दे रहे आरिफ की बहाली की मांग की है। एडीएम (सिटी) अलोक वर्मा ने आजीविका बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें