फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पति की गुहार: पत्नी करवाती है देह व्यापार..उसका बड़े लोगों से संपर्क, विरोध करने पर जमकर पिटवाया

Fri, 08 Sep 2023 11:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी पर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पत्नी पर लगाया देह व्यापार करवाने का आरोप(FILE)) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर बेटियों से देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 35 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


उसकी तीन बेटियां औ एक बेटा है। बेटा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तीन साल पहले वह एक दुर्घटना में घायल हो गया। जिसके बाद वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गया। उसका आरोप है कि इसके बाद पत्नी देह व्यापार के धंधे में पहुंच गई।

अब वह तीनों बेटियों से भी देह व्यापार करा रही है। उसने इसका विरोध किया तो सात माह पहले पत्नी और बेटियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह उत्तराखंड के रामनगर में रहकर मजदूरी करने लगा था।
विज्ञापन


दो सितंबर को वह घर आया तो पत्नी और बेटियों ने उसके घर में नहीं घुसने दिया। पत्नी ने धमकी दी कि अगर घर में घुसा तो बेटियों से दुष्कर्म का झूठा केस लगाकर जेल भिजवा दूंगी। एसएसपी हेमराज मीना ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वायरल की वीडियो 

भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। युवती की शादी दूसरी जगह तय हुई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान ने पुलिस को बताया कि हसन खां नाम के युवक ने उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद पीड़िता को आरोपी ने ब्लैकमेल किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने युवक और उसके परिवार से बात की। तब आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें