फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हैवानियत: ससुर ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर गर्म रॉड से जलाया, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

Thu, 07 Sep 2023 12:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने दहेज के नाम पर उसका उत्पीड़न किया। उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव भी बनाया। जब पति को इसके बारे में बताया तो उसने तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुराल के अलावा ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें दहेज उत्पीड़न का भी आरोप है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि 16 मार्च 2020 को उसकी शादी अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले बेटे को विदेश भेजने के लिए उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।

तब पीड़िता के मायके वालों ने दो लाख रुपये उन्हें दिए। इसके बाद पति कुवैत चला गया था। आरोप है कि इसके बाद ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पति ने भी फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले पति विदेश से घर लौट आया।
विज्ञापन


तीन सितंबर की रात युवती के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और लोहे की गर्म रॉड से उसे जलाया। इस बीच पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले आए तो उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मुक्त कराया।

पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ पाकबड़ा राजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, ननद, ननदोई, देवर, चचेरे देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

दो बहनों से दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

नागफनी थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। विवेचना के दौरान केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पीड़िताओं के पिता ने 16 अगस्त को नागफनी थाने में केस दर्ज कराया था।

इसमें बताया कि उसकी नाबालिग दो बेटियों को नवाबपुरा निवासी पंकज और पंकज सैनी बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए है। पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद किया। उनका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए।

इसके बाद विवेचक ने केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई। बुधवार को पुलिस ने पंकज और अरुण उर्फ पंकज सैनी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें