मुरादाबाद के मूंढापांडे एयरपोर्ट की सुरक्षा की कमान 10 से 15 दिनों में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स संभालेगी। पुलिस एयरपोर्ट से हटा ली जाएगी। संभावना है कि शीघ्र ही एयरपोर्ट से विमान संचालन शुरू किया जाएगा। यूपी एसएसएफ (उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के एसपी आरएस यादव दो अधिकारियों के साथ मूंढापांडे एयरपोर्ट पर आए।
मूंढापांडे एयरपोर्ट पर निजी कंपनी शीघ्र ही टेक ऑफ और लैंडिंग का ट्रायल कर सकती है। स्पेशल एयरक्राफ्ट को भी रनवे पर दौड़ाया जाएगा। जिले के अधिकारियों का मानना है कि शीघ्र ही निजी कंपनी उड़ान के लिए सेवा देगी।
इस मामले में कर्मचारियों और पायलटों का चयन कर लिया गया है। अयोध्या एयरपोर्ट और आजमगढ़ के एयरपोर्ट को भी मुरादाबाद की तरह लाइसेंस मिल गया है। संभावना है कि शीघ्र ही मुरादाबाद की सेवाएं शुरू की जाएंगी।