फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब कंपनी के कर्मचारी से नकदी भरा बैग लूटा, पीछा किया तो पत्थर मार फरार हुए बदमाश

Tue, 01 Oct 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के प्रिंस रोड पर नकाबपोश बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारी से नकदी भरा बैग लूट लिया। पीछा करने पर बदमाशों ने पत्थर मारकर भागने का प्रयास किया और बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में लूट की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र में प्रिंस रोड स्थित मालवीय नगर गेट पर नकाबपोश बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारी नकदी से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारी ने पीछा किया तो बदमाश पत्थर मारकर बाइक से भाग निकले। कर्मचारी शराब की दुकानों से कैश कलेक्शन कर कंपनी के ऑफिस जमा करने जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। मूंढापांडे नई बस्ती निवासी संजीव रावत शराब कंपनी में कर्मचारी है। वह शराब की दुकानों से कैश कलेक्शन का काम करता है। सोमवार को वह मूंढापांडे क्षेत्र की दुकानों से कलेक्शन कर प्रिंस रोड स्थित कंपनी के ऑफिस पर पहुंचाने जा रहा था।

दोपहर में डेढ़ बजे के करीब वह मुरादाबाद बस अड्डे पर पहुंचा। जहां से नकदी से भरा बैक कंधे पर रखकर ऑफिस की ओर जाने लगा। मालवीय नगर गेट के पास पहुंचा तो पीछे से आए दो नकापोश युवक उसके कंधे से बैग छीन कर भाग निकले। पीछा करने पर एक युवक ने संजीव पर पत्थर चला दिया।
विज्ञापन


बाद में दोनों बदमाश बाइक लेकर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर में घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बाद में संजीव ने थाने पर पहुंच कर तहरीर दी।

फिलहाल पुलिस संजीव की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस संजीव से घटना की विस्तृत जाकनारी एकत्रित करने के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सीओ के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं

कोतवाली क्षेत्र में शराब कंपनी कर्मचारी से लूट की घटना के थोड़ी देर बाद ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कोतवाली सुनीता दहिया कोतवाली पुलिस के साथ माैके पर पहुंच गए। एसपी सिटी के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए सीओ कोतवाली सुनीता दहिया और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें