फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गुलाल गली में पुराना मकान गिरा, मलबे में दबा बच्चा, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Mon, 30 Sep 2024 04:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पुराना तीन मंजिला मकान गिरने से एक बच्चा मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में गिरा मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित गुलाल गली में एक पुराना तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक बच्चा दब गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने मिलकर मलबा हटाना शुरू किया।

करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद बच्चे को मलबे से निकाला गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। पिछले साल भी शहर में एक पुराना मकान गिरने से दो लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें