मुरादाबाद में युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटाे खींच लिए। किसी से शिकायत करने पर फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किशोर ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह कई दिन से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। एक दिन पहले जब बेटी छत पर अकेली सोई हुई थी तो किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि चीखपुकार सुनकर पीड़िता के पिता छत पर पहुंचे तो आरोपी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए भाग गया।
वह आरोपी किशोर के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने भी गाली-गलौज करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी किशोर व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।