बिलारी में बिजली कर्मी का शव दफ्तर में लटका मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन अन्य कर्मी और पुलिस माैके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता किया जा रहा है कि मृतक दफ्तर कब पहुंचा था।
बिलारी में रेलवे स्टेशन रोड स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक धनपाल सिंह (50) निवासी चंदौसी का शव रस्सी से लटका मिला। अवर अभियंता शिवम ने बताया कि धनपाल शनिवार को कार्यालय में आए थे।
विज्ञापन
इसके बाद दो दिन के अवकाश पर रहने की बात कर कर चले गए थे। सोमवार रात वह कार्यालय क्यों और किस समय पहुंचे इस बारे में स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। सीओ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मंगलवार सुबह विद्युत उपखंड कर्मी सलमा बेगम कार्यालय खोलने के लिए पहुंची। उन्होंने मुख्य दरवाजे के पीछे बने कमरे के किवाड़ बंद पाए। जब उन्होंने अंदर देखा तो धनपाल सिंह छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर लटके हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद सलमा ने तत्काल उन्हें कर्मियों को इसकी सूचना दी। माैके पर उच्च अधिकारियों के साथ बिलारी पुलिस पहुंची। धनपाल बीते लगभग ढाई वर्ष से इस कार्यालय में तैनात थे।