फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकों के इंद्रधनुष से प्रतिरक्षित होंगे शिशु और गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन

क्रासर...
- मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण में 12 मई तक चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सघन टीकाकरण अभियान से जोड़ने के लिए सोमवार से मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि यह तीसरा चरण है। इसमें टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण सात मार्च और दूसरा चरण चार अप्रैल से शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने अब तीसरे चरण की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के सर्वे में जो नवजात से दो वर्ष तक के बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए मिले थे उन्हें और गर्भवती महिलाओं के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। जिले में इसके लिए 1824 सत्र बनाए गए हैं। इन सत्रों पर 24,000 बच्चों का टीकाकरण होना है। बच्चों को बीसीजी, पोलियो की ड्राप और इंजेक्शन, रोटा वायरस, पेंटावेलेंट यानी पांच बीमारियों से लड़ने वाला टीका जिसमें डिप्थीरिया (गला घोंटू), काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस शामिल हैं। इनके अलावा मीजल्स, रुबेला और पीसीबी (फेफड़े के संक्रमण) से बचाव के लिए टीका लगाए जाएंगे। इसके अलावा 6,500 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान दो से 12 मई तक चलेगा। इसमें तीन मई को ईद और सात से नौ मई को लखनऊ में होने वाली एएनएम की परीक्षा की वजह से छुट्टी रहेगी। टीकाकरण सुबह नौ बजे से चार बजे तक किया जाएगा। टीका क्षेत्र में जाकर एएनएम लगाएंगी और आंगनबाड़ी व आशा उनका सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें