फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दरोगा से अभद्रता, आरोपी को छुड़ा ले गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने की जयंतीपुर चौकी में लोगों ने जमकर हंगामा किया और चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर एक आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने आरोपी को मारपीट के एक मामले में हिरासत में लिया। इसी दौरान परिजन पहुंच गए। हंगामे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद हंगामा करने वाले आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मियां कालोनी में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों से चौकी पर आने की बात कहकर पुलिस कर्मी चले गए। बुधवार रात अमान, अल्फेज और मोनू उर्फ इमरान चौकी पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद मोनू की बहन बबली भी जयंतीपुर पुलिस चौकी पहुंच गई थी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने मोनू को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि इसी दौरान मोनू की बहन और उसके परिवार की अन्य महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाएं मोनू को छुड़ाकर ले जाने लगीं। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने इसका विरोध किया तो महिला के साथ अन्य लोग भी आ गए और दरोगा के साथ अभद्रता और मारपीट की। एक सिपाही के साथ भी मारपीट की गई। चौकी पर हंगामे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अशोक कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हंगामा करने वाले लोग चौकी से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू्, उसकी बहन बबली और सिबा व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
देर रात आरोपी मोनू फिर गिरफ्तार
मुरादाबाद। पुलिस चौकी में हंगामा कर छुड़ाए गए आरोपी मोनू की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। देर रात पुलिस ने आरोपी मोनू को दोबारा हिरासत में ले लिया है। आरोपी की बहन और अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। देर रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दिखा दी।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया था। इसी दौरान परिजन वहां पहुंच गए और चौकी में हंगामा कर आरोपी को छुड़ाकर ले गए। आरोपी मोनू और उसकी बहन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- इंदु सिद्धार्थ, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें