फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाने पहुंची प्रेम कहानी: निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका, अचानक पहुंच गई प्रेमी के घर, ग्रामीणों में हलचल

Mon, 30 Sep 2024 11:29 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)

सार

मोहल्ला अंसारियान में युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर शादी करने की जिद पकड़ ली। इसके बाद दोनों थाने पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं। उनके परिजनों ने रिश्ता खत्म करने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती युवक के साथ चली गई। 
विज्ञापन
बिलारी में निकाह की जिद पर अड़ी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलारी के मोहल्ला अंसारियान में रविवार शाम एक अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद ठान ली। प्रेमी युवती को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवती के घर वालों को सूचना दी तो उन्होंने युवती से रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, वे अपने जीवन का फैसला खुद लें।

विज्ञापन


समस्या हो तो पुलिस को बताएं। इसके बाद युवती युवक के साथ चली गई। मोहल्ला अंसारियान निवासी युवक मोहल्ले में ही एक कारखाने में सिलाई का काम करता है। युवक का मोहल्ले की ही दूसरी जाति की युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती बीते एक साल से लगातार युवक से जल्द निकाह की जिद कर रही थी।
 

युवती के कहने पर युवक ने अपनी मां को रिश्ता लेकर जब युवती के घर भेजा, तो युवती के घरवालों ने साफ इन्कार कर दिया। रविवार शाम लगभग पांच बजे युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह करने की जिद करने लगी। इस दौरान हंगामा होने पर भीड़ जुट गई। युवक और उसके परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और निकाह के लिए अपनी सहमति जताई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने जब युवती के परिजनों को सूचना देकर थाने आने को कहा, तो उन्होंने यह कहते हुए थाने आने से इनकार कर दिया कि अब हमने अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटी से सभी रिश्ते नाते जीवन भर के लिए खत्म कर दिए हैं।

रविवार देर शाम लगभग नौ बजे पुलिस ने युवक और युवती को यह कहते हुए घर भेज दिया कि आप दोनों बालिग हैं, जैसे चाहें अपने जीवन का फैसला लें; यदि कहीं कोई समस्या है, तो पुलिस को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें