फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुए दूसरे दलों के कई पदाधिकारी, अब मुरादाबाद में बीजेपी ने बनाया बड़ा प्लान

Thu, 15 Feb 2024 10:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने दूसरे दलों से आए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पंचायत भवन में हुए कार्यक्रम में जिले भर के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बीजेपी में शामिल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक और एमएलसी के समक्ष दूसरे दलों से आए 502 लोगों ने पंचायत भवन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें मध्य नगर मंडल से 119, रामगंगा विहार मंडल से 98, कटघर मंडल से 72, दससराय मंडल 36, चंद्रनगर मंडल 74, लाइनपार मंडल 30, दीवान का बाजार मंडल 33 भोजपुर मंडल से 27 लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने पटका पहनाकर पार्टी में आए लोगों का स्वागत किया। भाजपा महानगर की तरफ से पंचायत भवन सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि दूसरों दलों के लोगों के आने से भाजपा पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होगी।

इस बार मुरादाबाद लोकसभा में कमल खिलेगा। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब तबके के लिए विशेष योजनाएं संचालित की हैं। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए आज भाजपा एक विशाल वृक्ष के रूप में खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


लोकसभा संयोजक डा. विशेष गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य दलों के बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा की सदस्यता के लिए इच्छा जाहिर की थी। अभी 502 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है।

कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री कमल गुलाटी ने कहा कि आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है। इस मौके पर डॉ के के मिश्रा, डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, पार्षद दल के उप नेता सुरेंद्र विश्नोई, निखिल, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल मौजूद रहे। 

इसके अलावा नत्थूराम कश्यप, सर्वेश पटेल, सुनीता शर्मा, हेमराज सैनी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, हरिओम सैनी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सूर्य मोहन शमसेरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें