फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से कुंडल और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुर। भोजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर में खेत में काम रही महिला से बदमाश ने कुंडल और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने आरोपी बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भोजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी महिला बबली के पति राजकुमार की चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बेटे हैं। शनिवार को बबली गेहूं के खेत पर काम कर रही थी। इसी बीच एक युवक आया और महिला को तमंचा दिखाकर उसके कानों से कुंडल खींच लिए, जिससे महिला के कान जख्मी हो गए। इसके बाद आरोपी ने महिला का मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगा। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर सिरसवां दोराहा चौकी प्रभारी रमेश गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी बदमाश को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा घायल महिला को उपचार के लिए भोजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी बदमाश ने अपना नाम अजमत बताया है। वह भोजपुर थानाक्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव निवासी है। पुलिस ने आरोपी से कुंडल और मोबाइल बरामद कर लिया है। भोजपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें