फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी व कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के साथ जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और एमसीएच विंग कोविड एल टू अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से उपचार, चिकित्सकों के व्यवहार, नर्सों से भी सुविधाओं और उच्च अधिकारियों के बर्ताव संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मरीजों को अच्छी सुविधाएं कैसे मिलेंगी, यह सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में उन्होंने सबसे पहले एक मरीज से हाल पूछा। मरीज ने बताया कि उसे सांस की बीमारी है। इस पर डॉक्टर ने मरीज के समुचित उपचार करने और मरीज को ऑक्सीजन लगाने की जानकारी दी। इसके बाद दो नर्सों से भी स्वतंत्र देव सिंह ने पूछा कि सरकार की तरफ से कोई परेशानी हो, वेतन या अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न तो नहीं किया जा रहा है। इस पर दोनों नर्स वेल्मा विक्टर और खुशबू सिंह ने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। अस्पताल का माहौल अच्छा है। अन्य मरीज से भी उनका हाल पूछा। वार्ड में एसी संचालित न होने का कारण पूछते हुए एसी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा है। ऐसे में वॉर्ड में एसी या कूलर की व्यवस्था होनी चाहिए। एमसीएच विंग कोविड एल टू अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से भी वेतन संबंधी जानकारी ली तो उन्होंने समय से वेतन मिलना बताया। इसके बाद कोविड वार्ड का निरीक्षण कर वहां के उपकरणों के बारे में भी पूछा। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने उन्हें सभी उपकरणों के बारे में बताया। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है। एक दो कमियां थीं, जिनको दूर करने का कहा है। बीजेपी शासन में सत्ता और सरकार मिशन है। राजनीति व्यापार नहीं है। गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाई गई है। इसी लिए सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्री क्षेत्र में हैं। मरीजों को कैसे सुविधा मिले, यह सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें