फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कुंडे से लटका मिला मजदूर युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकपुर देहात में रविवार को एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में शर्ट से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। युवक कुछ दिन पहले मायके में रह रही पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से इनकार कर दिया था। इससे वह काफी क्षुब्ध था।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के गांव भोला सिंह की मिलक निवासी राहुल (30) पल्लेदारी करता था। परिवार वालों के मुताबिक, वह शराब का आदी हो गया था। शनिवार रात भी वह शराब पीकर कमरे में सो गया था। रविवार सुबह जब वह नहीं उठा तो उसकी बहन कमरे में झाड़ू लगाने गई, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। उसके आवाज लगाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने खिड़की से झांक कर देखा।
उसने राहुल का शव कमीज के सहारे छत के कुंडे से लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राहुल शराब का आदी था। इसके चलते उसकी पत्नी पिंकी अपने दोनों बच्चों पुत्री प्रिया (4 साल) व पुत्र कुनाल (दो साल) को साथ लेकर दो साल पहले मायके अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर चली गई थी। राहुल ने कई बार उसे बुलाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह उसकी नशे की लत की वजह से नहीं आ रही थी।
राहुल अपनी ससुराल आता-जाता रहता था। कुछ दिन पहले भी वह अपनी ससुराल गया था। पत्नी और बच्चों को भी साथ लेकर घर आना चाहता था, लेकिन पत्नी नहीं आई। इस बात को लेकर भी राहुल दुखी रहता था। घटना के बाद से उसके पिता, भाई, मां, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें