फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पति ने दरवाजे पर दी दस्तक: बीवी से बोला- तेरे लिए तोहफा लेकर लाया हूं, इतना कहते ही फेंक दिया तेजाब

Thu, 16 May 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

महिला को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कहना है कि रात में पति अचानक घर में पहुंचा और उसने तेजाब फेंकने से पहले कहा कि वह उसके लिए तोहफा लेकर आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर में बुधवार रात 12 बजे एक महिला पर उसके पति ने तेजाब फेंक दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बेटे और बेटी जाग गई। इसके बाद दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। उससे चाकू छीन कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का कहना है कि रात में पति अचानक घर में पहुंचा और उसने कहा कि वह उसके लिए तोहफा लेकर आया है। महिला कुछ समझ पाती उसे पहले ही तेजाब फेंक दिया था।

विज्ञापन

कटघर थाने क्षेत्र के जाहिद नगर निवासी तबस्सुम (50) को तेजाब से झुलसी हालत में बुधवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला तबस्सुम ने बताया कि 30 साल पहले उसकी शादी उस्मान उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। दंपती के तीन बेटे और एक बेटी है। उस्मान उर्फ गुड्डू पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था लेकिन अब कामधंधा खत्म हो गया था। काम धंधा न होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। तबस्सुम ने बताया कि इसी बात को लेकर घर में विवाद रहता है। तीन दिन पहले महिला ने पति को टोक दिया था कि वह कुछ कामधंधा करे तब गुड्डू ने बेटे और बेटी के सामने ही महिला को तीन तलाक दे दिया था। 

लेकिन, वह साथ में ही रह रहा था। बुधवार की रात करीब 12 बजे आरोपी उस्मान उर्फ गुड्डू घर में पहुंचा। उसके हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में प्लास्टिक की थैली में बोतल थी। पूछने पर आरोपी कहने लगा कि वह पीने के लिए चीनी का घोल लेकर आया है। इसके बाद आरोपी ने महिला को चाकू देकर कहा कि ये सब्जी काटने के काम आएगा। महिला ने चाकू नहीं लिया। तब आरोपी महिला से बोला कि चीनी का घोल पी ले लेकिन महिला ने घोल पीने से कहना कर दिया। तब आरोपी ने महिला से कहा कि ये तोहफा तेरे लिए लेकर आया हूं। महिला कुछ समझ पाती। उसे पहले ही आरोपी ने बोतल की घोल दी और एक मग्गे में तेजाब भकर महिला के ऊपर फेंक दिया। 
विज्ञापन

जिससे महिला झुलस गई। महिला की चीख-पुकार से बेटे और बेटी जाग गए। उन्होंने गुड्डू को पकड़ कर चाकू छीना। इसके बाद पुलिस बुलाकर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। तबस्सुम को झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें