फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ बवाल प्रकरण में हुई सुनवाई, गवाही देने पहुंचे तीन गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में शनिवार को अदालत में सुनवाई हुई। जिसमें तीन गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। आरोपी और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, मौजूदा विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य सभी आरोपी कोर्ट में उपस्थित हुए। इस केस में अब 16 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले की सुनवाई एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। शनिवार को तीन गवाहों की गवाही पूरी हो गई। जिसमें चौधरी भूपेंद्र सिंह, रितेश गुप्ता समेत अन्य आरोपियों ने अदालत में हाजिरी लगाई। पिछली कई तारीखों से मुकदमे में गवाही का दौर चल रहा था। शनिवार को एसआई प्रकाश भारती व कांस्टेबल प्रकाश वीर, कांस्टेबल मुख्तार अहमद की गवाही भी पूरी हुई। आरोपियों के वकीलों ने जिरह की। अदालत ने शेष गवाही के लिए आगामी 16 मार्च की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें