मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र से 7 माह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
संभल जनपद के धनारी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी को जनवरी माह कि 10 तारीख को मझोला क्षेत्र से अगवा कर लिया गया था।
घटना के समय किशोरी नानी के घर आई थी। इस मामले में लड़की के पिता ने अपने ही एक दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और किशोर की बरामदगी में जुटी थी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पा रही थी।
बीते 14 जुलाई से किशोरी के मां-बाप एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे थे। मां बाप ने कहा था कि अगर किशोरी को बरामद नहीं किया गया तो वह धरना खत्म नहीं करेंगे। पिछले 49 दिनों से धरना चल रहा था। सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।