यहां सोमवार सुबह उसने अपनी मुंह बोली बहन पारुल के घर किशोरी को छोड़ा और उससे पूछताछ करने के लिए कहा। हयात ने अपने नाम के अलावा अपना पता कराची पाकिस्तान बताया। इसके अलावा माता-पता का नाम और फोन नंबर नहीं बताया। काफी प्रयास के बाद जब उसने कुछ नहीं बताया तो निखिल और उसकी मां शाम को किशोरी को जीआरपी थाने लेकर पहुंचे। जीआरपी ने देर रात तक युवक के बयान दर्ज किए और किशोरी को महिला कांस्टेबल की देखरेख में छोड़ दिया। इसके अलावा लोकल इंटेलीजेंस को भी सूचना दे दी है। एलआईयू की टीम ने भी युवती से पूछताछ की है। इसके अलावा अन्य जांच एजेंसियां भी पाकिस्तानी किशोरी की सूचना सुनकर अलर्ट हो गईं हैं।
पाकिस्तानी किशोरी व मुरादाबाद के युवक से लगातार पूछताछ की जा रही है। किशोरी के पास कोई आईडी भी नहीं मिली है। हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। -देवी दयाल, सीओ जीआरपी