क्षेत्र के गांव पौरारा के जंगल में खेत पर कुछ किसानों को जंगली जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो दस फीट लंबे अजगर ने किसी जानवर को निगल लिया था। जानवर को निगलने के बाद अजगर का पेट काफी फूल गया। उससे चला भी नहीं जा रहा था। अजगर को देखने के लिए आसपास खेतों पर कम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इसी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बाद में मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को बैल गाड़ी में लादकर वन के अंदर छोड़ दिया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि अजगर को वन में छोड़ दिया गया है। बताया कि कई बार जंगल से अजगर खेतों में पहुंच जाता है।