फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की हॉकी प्रतियोगिता में खिताबी जंग को भिडेंगीं मुरादाबाद और आगरा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 24 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर चल रही 25 वीं पीएसी पश्चिमी जोन की हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें चौबीसवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने अपनी अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब शनिवार को मुरादाबाद और आगरा के बीच फाइनल खिताब के लिए जंग होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा और 43 वीं वाहिनी पीएसी एटा के बीच खेला गया। जिसमें 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 05-01 से मैच जीत लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला गया। जिसमें 24 वीं वाहिनी पीएसी ने रोमांचक मुकाबले में 23वीं वाहिनी पीएसी को 02-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार को 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा और मेजबान 24 वीं वाहिनी पीएसी की टीमें फाइनल मैच में भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें