फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ बवाल प्रकरण में चश्मदीद ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में मंगलवार को चश्मदीद सिपाही ने अदालत पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। सिपाही उस घटना में जख्मी भी हुआ था। मुकदमे में सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जुलाई 2014 में कांठ थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर बजाने को लेकर बवाल हो गया था, जिसमें केस दर्ज किए गए थे। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाया गया था। यह मुकदमा मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रहा है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता व धर्म कुमार जैन की मृत्यु हो चुकी है, जिनकी आख्या भी थाने से अदालत में पहले तिथि पर दाखिल हो चुकी है। मंगलवार को मुकदमे में एक सिपाही के बयान दर्ज कराए गए, जोकि उस घटना के वक्त जख्मी हुआ था। बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में सुनवाई के लिए आगामी 26 अगस्त निर्धारित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें