फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों को आजम के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : नवेद मियां-00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि नवाबों को आजम खां के किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उनके बुरा कहने से हम बुरे नहीं हो जाएंगे। जिनके दामन पर 90 मुकदमों का दाग हो, उन्हें दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। नवाब परिवार और सपा नेता आजम खां के बीच तल्ख रिश्ते लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर उभरकर बाहर आ गए हैं। कभी आजम खां तो कभी नवेद मियां एक-दूसरे पर जुबानी तीर चला रहे हैं और निशाना साध रहे हैं। रविवार को नवेद मियां ने मिलक क्षेत्र के गांवों में जनसभाएं की जिसमें उन्होंने एक बार फिर आजम खां पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजम खां लोगों को दीगर मुद्दों पर उलझाने की बजाय यह बताएं कि बार-बार सांसद व विधायक बनने के बाद जनता के हित में आवाज क्यों नहीं उठाई। अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोलकर फिर सरेंडर क्यों किया। उन्होंने कहा कि आजम खां हमेशा से ही देहात के मुखालिफ हैं। उन्होंने गांवों से उठने वाली लीडरशिप को खत्म करने का काम किया। इन्हीं आजम खां ने भारत मां की तौहीन की थी। आज आजम खां घड़ियाली आंसू बहाकर इमोशनली ब्लैकमेलिंग करने में लगे हैं लेकिन अब लोग बहकावे में नहीं आएंगे। अब वक्त आ गया है कि आजम खां के उम्मीदवार को हराकर मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें