फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नमूने जांच के लिए संकलित किए, पांच उर्वरक विक्रेताओं का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शासन के निर्देश पर जिले में उर्वरक विक्रेताओं की चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि चेकिंग की सूचना लीक होने के कारण कई उर्वरक विक्रेता दुकानें बंद कर खिसक लिए। पांच अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों से आठ नमूने जांच के लिए संकलित किए गए तथा पांच दुकानदारों के अभिलेख दुरुस्त न होने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

उपनिदेशक (कृषि) सीएल यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण अधिकारी व उन्होंने स्वयं विभिन्न अलग-अलग विकास खंडों में उर्वरक विक्रेताओं के यहां चेकिंग की। उन्होंने बताया कि इस दौरान टीमों ने आठ उर्वरक नमूने जांच के लिए संकलित किए। पांच उर्वरक विक्रेताओं का जवाब तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे चेकिंग अभियान में कहीं भी कोई अनियमितता नहीं मिली। इधर सूत्र बताते हैं कि चेकिंग अभियान से पहले ही इसकी भनक किसी तरह उर्वरक विक्रेताओं को मिल गई। इस पर कई उर्वरक विक्रेता अपने प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए। यही वजह रही कि सहायक निदेशक मृदा परीक्षण अधिकारी द्वारा छजलैट ब्लाक की कुल नौ दुकानों की चेकिंग में दो दुकानें बंद मिलीं। जिससे वह उनकी जांच नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें