फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यातक के परिवार के चार सदस्यों सहित आठ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना के आठ और मरीज मिले हैं। बुद्धि विहार निवासी निर्यातक के परिवार के चार सदस्याें सहित आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो साल की बच्ची और कुंदरकी की महिला शामिल है। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बुद्धि विहार निवासी एक निर्यातक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बुधवार को निर्यातक के परिवार सदस्यों ने निजी लैब में कोरोना जांच कराई, तो चार वर्षीय बच्ची और नौ वर्षीय बालक सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होमआइसोलेट किया गया है। वहीं, बुद्धि विहार निवासी महिला और दिल्ली रोड निवासी युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस निवासी एक निर्यातक भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
निर्यातक को दो तीन दिन पहले हल्का बुखार आया था। निजी डॉक्टर को दिखाया, तो कोविड जांच की सलाह दी। निजी लैब में ट्रूनेट जांच कराई, तो निर्यातक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, कुंदरकी 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिले में दो दिनों में कोरोना के 18 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या भी अब बढ़कर 19 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी की संक्रमित महिला का मोबाइल बंद
मुरादाबाद। लैब से आई रिपोर्ट में कुंदरकी निवासी 33 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला से मोबाइल फोन पर संपर्क किया। हालांकि एक बार बात होने के बाद महिला का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। दर्ज पता भी पूरा नहीं है। पते के नाम पर सिर्फ कुंदरकी लिखा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि कुंदरकी की महिला से एक बार फोन पर बात की गई थी। इसके बाद महिला का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। महिला से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को महिला से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें