फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रोजाना 27000 लोगों का आवागमन, कोरोना जांच सिर्फ 350

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद सैंपलिंग के मामले में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना 27000 लोगों का आवागमन रहता है। इसकी तुलना में सिर्फ 1.3 फीसदी लोगों की ही जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में तीन टीमें तैनात रहती हैं, लेकिन 350 लोगों की सैंपलिंग का आंकड़ा मुश्किल से पूरा हो पाता है। वहीं, यात्री भी जांच को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों को बुलाकर उनकी जांच करनी पड़ रही है। यही स्थिति रोडवेज बस अड्डों पर बैठने वाली स्वास्थ्य टीम की है। कई लोग स्वास्थ्य टीम के कहने के बावजूद जांच कराने से मना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। अब उन्हें जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
रेलवे के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि रेलवे विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने, टीकाकरण कराने और लक्षण महसूस होने पर जांच कराने की अपील कर रहा है। मास्क नहीं लगाने पर यात्रियों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यदि स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कोई पहल करेगा तो रेलवे की ओर से उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के आवागमन और कोरोना की जांच का आंकड़ा
दिनांक यात्रियों की संख्या कोरोना जांच
24 दिसंबर 27121 361
25 दिसंबर 26867 348
26 दिसंबर 27003 350
27 दिसंबर 27113 352
28 दिसंबर 26968 350
29 दिसंबर 27000 350
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें