फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम ने बस के टैंक से डीजल चुराते ड्राइवर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी डिपो के एआरएम शिवबालक ने चालक राजवीर शर्मा को रोडवेज बस के टैंक से डीजल चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उन्हें शनिवार देर रात बिसौली रोड पर एक ढाबे पर बस खड़ी होने और ड्राइवर द्वारा तेल निकालने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

एआरएम शिव बालक उस समय बिसौली रोड के पास ही थे। वह अपने निजी वाहन से टीम को बिना लिए मौके पर पहुंच गए और चालक को टैंक से डीजल निकालते पकड़ लिया। इसके बाद ड्राइवर से डीजल वापस लिया और फौरन उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। रविवार सुबह डिपो पहुंचने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आरएम दीपक चौधरी को जानकारी दी। एआरएम शिव बालक ने बताया कि मुखबिर ने पहले भी सूचना दी थी लेकिन तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं था। इसके चलते मुखबिर को बस ढाबे पर पहुंचते ही सूचना देने के लिए कहा गया। इस बार मुखबिर ने ऐसा ही किया और ड्राइवर पकड़ा गया। एआरएम का कहना है कि ड्राइवर बस के टैंक में पाइप लगाकर डीजल निकाल रह था। नियमानुसार उसकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें