मुरादाबाद। दीवान का बाजर में चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नागफनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह मामला शनिवार देर रात का है। दीवान का बाजार बिजलीघर से एक टीम चेकिंग के लिए निकली थी। मोहल्ला डेहरिया मजार के पास विद्युतकर्मी एक बकायेदार का कनेक्शन काट रहे थे।
आरोप है कि तभी परवेज और इस्लाम नामक दो युवकों ने विद्युतकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर मारपीट हो गई। विद्युतकर्मी पवन दत्त शर्मा, लाइनमैन बाबू हुसैन और पेट्रोलमैन ओमप्रकाश ने जेई को सूचना दी। इसके बाद जेई मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
मारपीट के दौरान टेक्नीशियन पवन दत्त शर्मा जख्मी हो गए।। जेई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नागफनी थाने में तहरीर दी है। नागफनी थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि आरोपी इस्लाम और परवेज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। संवाद