फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका निकाह जुलाई 2018 में अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। आरोप है कि 18 जुलाई को ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। 24 जुलाई को पति और अन्य ससुराल वाले पीड़िता के मायके पहुंचे और वहां उसके साथ फिर से मारपीट की थी। पति ने दो साल के बेटे को छीनकर उसे तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने मूंढापांडे थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें