फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। 11 अगस्त को भी पति काम पर चला गया था। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। आरोपी महिला को खींच कर कमरे में ले गया और वहां उसने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी की शिकायत करने उसके घर गई तो उसके परिवार वालों ने लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने मेडिकल कराया, लेकिन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी पवन कुमार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें