फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में सिविल सर्विज कर्मचारियों के मंडलीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारत सरकार ने सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों के खेलों के आयोजन के लिए ट्रायल की तिथि जारी कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिलास्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

आरएसओे अनिमेष सक्सेना ने बताया कि सरकार ने राज्य कर्मचारियों के खेलों के आयोजन के लिए ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंडल के पांचों जिलों में जिला स्तर पर ट्रायल आयोजित किए गए थे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को सोनकपुर स्टेडियम में मंडलीय स्तरीय ट्रायल देंगे। ट्रायल सुबह दस बजे से शुरू होगा। मंडलीय स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायलों में प्रतिभाग करेंगे। हर खेल के प्रदेश स्तर के ट्रायल 13 और 14 सितंबर को अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां होगा प्रदेश स्तरीय ट्रायल
खेल जिला
टेनिस प्रयागराज
वालीबॉल अयोध्या
तैराकी मेरठ
बास्केटबॉल गोरखपुर
बैडमिंटन गोंडा
टेबिन टेनिस अलीगढ़
कबड्डी अमेठी
शतरंज कानपुर
भारोत्तोलन लखनऊ
एथलेक्टिस बरेली
फुटबॉल उन्नाव
कैरम कानपुर
ब्रिज लखनऊ
कुश्ती गोरखपुर
पावरलिफ्टिंग लखनऊ
क्रिकेट मैनपुरी
हॉकी इटावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें