फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल का कर्मचारी मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को जिला महिला अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरीज का घर पर उपचार किया जा रहा है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 27 है।
विज्ञापन

छजलैट कांठ के गांव कुडा मीरपुर की मढ़ैया निवासी 26 वर्षीय युवक जिला महिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। युवक को दो दिन से बुखार आ रहा था। उसने शुक्रवार को अपनी आरटीपीसीआर जांच करवाई थी। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिला अस्पताल में दो महिला चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। एक चिकित्सक की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई है। ऐसे में कर्मचारी अस्पताल में ही संक्रमण की चपेट में आया है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि अब वह अपने घर पर है और वहीं पर उपचार ले रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि कर्मचारी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण करवा चुका है। शुक्रवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 30 थी। शनिवार को चार मरीज स्वस्थ हो गए। एक नया केस के मिलने के बाद अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें