फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ढाबा कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ढाबा कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मझोली चौराहा निवासी मनोज कुमार (36) ढाबे पर काम करता था। उसके परिवार में मां विमला, भाई मनवीर और बहन विजयवती हैं। मां विमला बीमार चल रही है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर रात वह अपनी बीमार मां का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल आ रहा था। फव्वारा तिराहे के पास देर रात करीब दो बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक कागज मिला। जिस पर मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस कर्मियों ने उस नंबर पर कॉल की तो मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मनोज का भाई मनवीर जिला अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंच गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें