फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आशंकित किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद/अगवानपुर। अगवानपुर की डेंगू की आशंकित किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं जिले में 22 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 21 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 900 के पार हो गई है।
विज्ञापन

अगवानपुर नगर पंचायत के मोहल्ला नियारियान निवासी अलीना (15) पुत्री शमीम को बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रैपिड टेस्ट में किशोरी डेंगू आशंकित पाई गई थी। सोमवार को किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर लैब से आई रिपोर्ट में 22 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 13 वर्षीय और 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। डेंगू के एक केस को छोड़कर सभी शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। मकबरा और लालबाग में डेंगू के दो-दो मरीज मिले। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है।
यहां मिले डेंगू के मरीज
प्रेमनगर, किसरौल, रामगंगा विहार, गौर ग्रेशियस, लालबाग, चौकी हसन, ढेहरी गांव, मकबरा, असालतपुरा, 9वीं पीएसी, जामा मस्जिद, बंगला गांव, पीरजादा, गोपाल नगर, पीतलनगरी, कटघर, थमला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें