फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में एक युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवक शादी न होने से मानसिक तनाव में था। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुड़िया मोहल्ले की है। यहां रहने वाले तीन भाई बिट्टू, गोविंद और 28 वर्षीय पप्पू उर्फ मस्ता अलग-अलग कार-बाइक वाशिंग सेंटरों पर काम करते हैं। पप्पू उर्फ मस्ता हरथला में काम करता था। पूरा परिवार हरथला में रहता है, जबकि पप्पू गुड़िया मोहल्ले में स्थित पैतृक मकान में अकेला रहता था।
बुधवार दोपहर उसके घर के बाहर मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। उन्हें दरवाजे से झांसकर देखा तो पप्पू उर्फ मस्ता का शव फंदे पर लटका हुआ था। बच्चों के शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में हरथला से परिवार के लोग भी आ गए। एएसपी अनिल यादव ने मौके पर पहुंचकर परिवार से पूछताछ की। पप्पू उर्फ मस्ता की शादी नहीं हो पा रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें