फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : आगरा हाईवे पर टीएमयू की बस में तोड़फोड़, पथराव में तीन छात्र घायल

Thu, 30 Sep 2021 12:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)

सार

बस चालक के साथ की मारपीट, ओवरटेक करने पर ट्रक आगे लगाकर रुकवाई बस।
विज्ञापन
छात्रों ने पुलिस को बताया क्या हुआ था... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बुधवार की शाम टीएमयू से बदायूं छात्र-छात्राओं को लेकर जा रही बस पर ट्रक चालक ने अपने साथियों संग पथराव कर दिया।  इस घटना में बस सवार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। आरोपियों ने बस चालक के साथ भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया है। सूचना मिलने पर टीएमयू के सुरक्षा अधिकारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने बस चालक की तहरीर पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कुंदरकी क्षेत्र में कमालपुर गांव के पास हुई है। बदायूं के वजीरगंज निवासी रघुवीर सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वो टीएमयू की बस चलाते हैं। बुधवार को वह टीएमयू से बदायूं के वजीरगंज के लिए 65 छात्र छात्राओं को लेकर जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कमालपुर के पास उन्होंने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक किया।

इसके बाद वो अपनी साइड में बस चलाने लगे। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेजी से ट्रक दौड़ाया और बाईपास से पहले हाईवे पर ही ट्रक को आगे लगाकर बस को रुकवा लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने हाथ में तमंचा लेकर और हेल्पर ने डंडा लेकर बस चालक रघुवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ट्रक चालक ने तमंचे से फायरिंग की। इसी दौरान 15-20 युवक हाथों में डंडे व लाठियां लेकर आ गए और उन्होंने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर बस में सवार छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट की। पथराव में चंदौसी और बिसौली निवासी छात्रा उपासना, महिमा, छात्र प्रशांत, अपूर्व कोहली, अंकित उपाध्याय, जयंत ग्रोवर, शाहरुख, शहजाद खान, विनय कुमार मौर्य  चोटिल हो गए। बस के कंडक्टर रामप्रसाद को चोटे आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। इसके बाद चालक, कंडक्टर व छात्र छात्राएं थाने पहुंच गए और उन्होंने घटना का वीडियो पुलिस को दिखाया। वहीं टीएमयू के सुरक्षा अधिकारी भी कुंदरकी थाने पहुंचे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों का मेडिकल परीक्षण भी कराया। कार्यवाहक एसओ अजय कुमार त्यागी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी चिह्नित किए जा रहे हैं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें