फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटघर में किशोरी की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार दोपहर किशोरी की हत्या करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। उस दिन भी उसे समझा रहा था। लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। शुक्रवार को पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

 कटघर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी शंकर लाल की 17 वर्षीय बेटी गीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय गीता घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। गीता के भाई विशाल ने मौके से अजय पुत्र चांदीराम को भागते हुए देखा था। गीता के पिता ने कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि अजय ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या दी। पुलिस ने छेड़छाड़, हत्या और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर कटघर संजय गोयल ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि गीता से उसके प्रेम संबंध थे। गीता उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। शादी न करने पर वह जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। बार बार समझाने के बाद वह नहीं मानी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को भेजा जाएगा जेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें