फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी छेड़छाड़ का चालान मारपीट में

Fri, 05 Feb 2016 04:38 PM IST
सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जहां एक तरफ तमाम कानून बनाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का चालान मारपीट में किया है। पीड़िता के पिता ने जब रिपोर्ट की तहरीर मांगी तो आरोप है कि एसओ ने उसे धमकाकर थाने से भगा दिया। मामले की शिकायत जब सीओ मोहम्मद इब्राहिम से की तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया और उसने छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर आरोपी भाग गया। किशोरी और उसके पिता ने मामले की शिकायत एसओ से की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
आरोप है कि दो दिन तक थाने में बैठाने के बाद उसका मारपीट में चालान कर दिया। किशोरी के पिता ने जब रिपोर्ट की नकल मांगी तो एसओ ने उसे थाने से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत सीओ से की। सीओ ने पीड़िता के पिता को बताया कि आरोपी का पुलिस ने मारपीट में चालान किया है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि किशोरी को कोर्ट कचहरी के चक्कर न काटना पड़े इसलिए मारपीट में आरोपी का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें