फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस तस्करों से यारी निभाने में सब इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक बार फिर पुलिस के दामन पर अपराधियों से यारी निभाने का आरोप लगा है। कटघर थाने की काशीपुर तिराहा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विकास यादव ने रुपये लेकर चरस तस्करी में पकड़े आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज विकास यादव ने अपनी टीम के साथ बरवाला निवासी अख्तर को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में कटघर थाने में केस दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपी अख्तर के साथी आरिफ और दो अन्य को भी चरस के साथ पकड़ा गया था। कई दिन तक आरोपी तस्कर चौकी में बैठे रहे। इस दौरान आरोपियों ने अपने परिजनों से रुपये मंगवा लिए। चौकी इंचार्ज ने चरस तस्करी में पकड़े आरोपियों रुपये लेकर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जबकि एसएसपी ने जनपद में स्मैक, चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। एसएसपी से इस मामले की शिकायत की गई। जिसमें बताया गया कि चौकी इंचार्ज ने रुपये लेकर चरस तस्कर छोड़ दिए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच से कराई। जांच अधिकारी ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। जांच में आरोप सही पाए गए। एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने मंगल वार रात चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें