मेरठ में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची टीम की खिलाफत से शुरू हुए हंगामे ने बवाल, पथराव और आगजनी का रुप ले लिया। इसके बाद मुरादाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पुलिस को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कैंट बोर्ड की टीम बंगला नंबर 201 पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए पहुंची थी। इससे गुस्साये लोगों ने कूड़े में आग लगा दी। यह आग झुग्गी झोपड़ियों तक फैल गई। एक धार्मिक स्थल भी इसकी चपेट में आ गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए आगजनी शुरू कर दी। अराजक तत्वों ने रोडवेज बसों को रोक-रोककर लूटपाट भी की गई। वहां बवाल होने के बाद इंटरनेट सेवायें तक बंद की गई। मेरठ में हुए बवाल के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के बाकी जिलोें में भी पुलिस को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। छोटी घटनाओं पर भी मूवमेंट करने के आदेश क्षेत्राधिकारी स्तर पर दिए गए हैं।
वर्जन
मेरठ में हुए बवाल के बाद जिले के सभी थानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हालांकि बवाल मेरठ तक ही सीमित है। - जे. रविंदर गौड, डीआईजी