फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का शक: पत्नी की हत्या कर पॉलिश कारीगर ने फंदे से लटकर दे दी जान, नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 17 Sep 2024 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में दंपती की माैत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला के गोपालपुर बुद्धि विहार में पॉलिश कारीगर मुकेश कुमार ने अपनी पत्नी कविता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों ने करीब नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि मुकेश ने कविता को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। गोपालपुर बुद्धि विहार निवासी मुकेश (28) ने मोहल्ले में रहने वाली कविता (25) से प्रेम विवाह किया था।

दंपती की तीन बेटियां हैं। मुकेश के भाई लोकेश ने बताया कि सोमवार की रात मुकेश ने कविता को मोहल्ले में रहने वाले सुमित के साथ घर में पकड़ लिया था। मुकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमित को पकड़ कर थाने ले आई थी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। रात में ही कविता बेटी काव्या और आराध्या को अपने मायके में छोड़ आई थी। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सुमित की मां मुकेश और कविता से बात करने उनके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

तब भतीजा अभय अपने मकान की छत से चाचा मुकेश के घर में पहुंचा। जहां मुकेश का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। जबकि कविता का शव फर्श पर पड़ा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम बुला ली।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। परिवार के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक से संबंध हैं।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति की लटकने से मौत और पत्नी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें