फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट से मुक्त कराई नाबालिगों की वन स्टॉप सेंटर में हुई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के जयंतीपुर इलाके में सेक्स रैकेट से मुक्त कराई गई दोनों किशोरियों की वन स्टॉप सेंटर कॉउंसलिंग की गई। दोनों पीड़ितों ने काउंसलर को आपबीती सुनाई और उन्हें इस दलदल में ढकेलने वाली एक महिला समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए। दोनों को सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर इस मामले में गिरफ्तार दो महिलाओं समेत सभी पांच आरोपियों का रविवार मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। मालूम हो कि मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयंतीपुर में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शनिवार को राम अवतार निवासी ब्रहपुरी (जयंतीपुर), आलिमा निवासी जयंतीपुर, चंदौसी (संभल) निवासी जाहिद, रामनगर (नैनीताल) निवासी आसमा और मेहरून निशा निवासी मकबरा धोबी वाला फाटक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने रैकेट संचालकों के चंगुल से बाजपुर (उत्तराखंड) तथा मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो किशोरियों को मुक्त कराया था। मुक्त कराई गई किशोरियों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। बाल कल्याण समिति की काउंसलर तनीषा ने उनकी काउंसलिंग की। सूत्रों के मुताबिक दोनों किशोरियों ने इस रैकेट में शामिल एक अन्य महिला समेत कुछ अन्य लोगों के भी संलिप्त होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें