फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फैक्टरी सुपरवाइजर की हत्या में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Sep 2021 12:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घटना पाकबड़ा- डींगरपुर मार्ग पर बकैनिया गांव के पास बुधवार रात हुई थी। अब मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात फैक्टरी सुपरवाइजर की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुपरवाइजर के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है उधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र में बकैनिया गांव के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में एक युवक की लाश पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान संभल के असमोली निवासी जालेंद्र सिंह (31) के रूप कराई थी। 

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जालेंद्र सिंह के भाई गजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि जालेंद्र एसईजेड स्थित दीवान इंडिया निर्यात फर्म में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। वह पाकबड़ा थानाक्षेत्र में हाशमपुर चौराहे के पास पत्नी आंचल और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। बुधवार रात फैक्टरी से लौटते समय जालेंद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें